रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' चली चीन तो आमिर खान ने अपने चाइनीज फैंस से की ये गुजारिश
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' को चाइना में काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है जिसके बाद अब रानी मुखर्जी की फिल्म को भी वहां रिलीज किया जाएगा
रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' को भारत में काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला. इसके बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म को चाइना में रिलीज करने का फैसला किया है. इस फिल्म का निर्माण कर रही यशराज फिल्म्स ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया कि 'हिचकी' को चाइनीज ऑडियंस के लिए भी पेश किया जाएगा और उसे चाइना में रिलीज किया जाएगा.
अब मेकर्स के इस फैसले के आमिर खान भी काफी खुश हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए चीन में मौजूद अपने फैंस से गुजारिश की है कि उन्होंने रानी की इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए. आमिर ने इस वीडियो में 'हिचकी' के लिए तारीफों के पुल भी बांधे हैं. आप खुद ही देखिए.
बता दें कि शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एसआईएफएफ) में पसंद की जाने वाली रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' चीन में 12 अक्टूबर को रिलीज होगी. यश राज फिल्म्स के बैनर के तले बनी यह फिल्म हिचकी से परेशान एक शिक्षक की कहानी है. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है. फिल्म समानता और समावेश का सामाजिक संदेश देती है.
रानी ने एक बयान में कहा, "यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि एक फिल्म अपनी कहानी के कारण विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं से जुड़ सकती है. 'हिचकी' समाज का प्रतिबिंब है, यह फिल्म दर्शाती है कि हम सभी में कमजोरियां होती हैं और हमें उस पर काबू पाकर दुनिया को एक अच्छी जगह बनाना है."
रानी ने कहा, "सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में चीन में दर्शकों से जुड़ती हैं और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म सभी से जुड़ सकेगी खासकर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से."
इससे पहले भी चीन में भारत की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें 'थ्री इडियट', 'पीके', 'दंगल', 'हिंदी मीडियम' शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

