बॉलीवुड

आमिर खान से लाल सिंह चड्ढा के सेट पर मिलने आया गिप्पी ग्रेवाल का क्यूट बेबी, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हैं और फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है. हाल ही में आमिर को फिल्म के सेट पर एक क्यूट बच्चे के साथ देखा गया.

आमिर खान से लाल सिंह चड्ढा के सेट पर मिलने आया गिप्पी ग्रेवाल का क्यूट बेबी, तस्वीरें वायरल
गिप्पी ग्रेवाल के बेटे के साथ आमिर खान (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chadha) की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हैं और फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है. यह हॉलीवुड फिल्म Forrest Gump का रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स (Tom Hanks) थे. हाल ही में आमिर को फिल्म के सेट पर एक क्यूट बच्चे के साथ देखा गया. बच्चे के साथ आमिर की ये तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर देख लोग सोचने लगे कि ये बच्चा कौन है तो आपको बता दें कि ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि एक्टर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) का बेटा है.

तस्वीर में आमिर बच्चे को गोद में लिए खेत में खड़े नजर आ रहें हैं. एक तस्वीर में वह बच्चे के माथे को चूमते हुए भी दिख रहे हैं. लोगों को आमिर और बच्चे की यह तस्वीर बहुत अच्छी लग रही है. साथ ही लोग इस तस्वीर को शेयर भी कर रहे हैं.

देखें बच्चे संग आमिर की तस्वीर...

गिप्पी ग्रेवाल के बेटे के साथ आमिर खान ((Photo Credits: Twitter)

आमिर और करीना 3 Idiots और तलाश के बाद इस फिल्म में तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं. आमिर की लास्ट रिलीज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान थी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख थे. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर पिट गई थी.

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस ने ऐसा ट्वीट किया, जिससे लगने लगा कि गजनी 2 आने वाला है. प्रोडक्शन हाउस ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें आमिर हाथ में सिगार लिए फिल्म सेट पर नजर आ रहे थे. हालांकि अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है कि सच में गजनी 2 आने वाला है या नहीं. फिलहाल तो आमिर और करीना के फैंस लाल सिंह चड्ढा के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2020 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).