दंगल गर्ल बबीता फोगाट की शादी पर आमिर खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
रेसलर बबीता फोगाट ने विवेक सुहाग के साथ आठ फेरे लेकर शादी कर ली है. उनकी शादी की लेटेस्ट फोटोज भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी उनकी शादी पर अपनी प्रतिक्रया दी है.
मशहूर रेसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने विवेक सुहाग (Vivek Suhag) के साथ आठ फेरे लेकर शादी (Marriage) कर ली है. बबीता ने देश और दुनिया में कुश्ती के खेल में नाम कमाने के बाद अब अपने शादीशुदा जिंदगी की शुभ शुरुआत कर ली है. बबीता की शादी का आयोजन बलाली गांव में किया गया था जहां बड़े ही साधारण ढंग से इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया. बताया जा रहा है कि बबीता की शादी में कई विदेशी रेसलर भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम से लेटेस्ट फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं. ये भी पढ़ें: बबीता फोगाट ने शादी में पहना ऐसा लहंगा कि प्रियंका चोपड़ा से होने लगी तुलना
बबीता की शादी पर जहां उनके फैंस और फॉलोअर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं इसी बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट और बबीता समेत फोगाट परिवार के करियर स्ट्रगल पर फिल्म बनाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) ने ट्विटर पर एक स्पेशल मैसेज पोस्ट करके उन्हें शादी की बधाई दी.
Dear @BabitaPhogat, wishing you and @SuhagVivek a happy, healthy and fulfilling marriage together.
Love.
a.
— Aamir Khan (@aamir_khan) December 3, 2019
आमिर खान ने ट्विटर पर लिखा, "प्यारी बबीता फोगाट, आपको और विवेक सुहाग को शादी की मुबारकबाद. आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से और स्वास्थ से परिपूर्ण रहे. प्रेम अ."
बबीता की बहन गीता फोगाट (Geeta Phogat) ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कई सारी फोटोज शेयर की हैं जिसमें बबीता काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि आमिर खान ने फिल्म 'दंगल' (Dangal) में महावीर सिंह फोगाट (Mahavir Singh Phogat) का किरदार निभाया था. वहीं इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने गीता का किरदार निभाया तो वहीं सान्या मल्होत्रा ने बबीता का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

