बॉलीवुड

Saaho Box Office Day 1: प्रभास-श्रद्धा कपूर की 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बटोरे इतने करोड़ 

श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म 'साहो' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर ही शानदार इनकम दर्ज की है. इस फिल्म को लेकर खासतौर पर प्रभास के फैंस के बीच काफी क्रेज था और फिल्म की रिलीज पर उन्होंने जमकर थिएटर्स के बाहर जश्न भी मनाया.

Saaho Box Office Day 1: प्रभास-श्रद्धा कपूर की 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बटोरे इतने करोड़ 
फिल्म 'साहो' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

Saaho Box Office Day 1 Collection: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो' (Saaho) ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई दर्ज की है. इस फिल्म ने अपने फर्स्ट डे पर 24 करोड़ से भी ज्यादा की इनकम दर्ज की है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज था. खासतौर पर प्रभास के फैंस जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है. इसके चलते फिल्म की कमाई में और इजाफा होने के आसार दिख रहे हैं.

इस फिल्म की रिलीज पर फैंस ने थिएटर्स के बाहर प्रभास की फोटो पर फूल-माला चढ़ाकर उनक वेलकम किया. फिल्म के पोस्टर्स जगह-जगह पर लगाए गए.

प्रभास के फैंस जश्न मानते हुए (Image Credit: Twitter)

हालांकि इस फिल्म को देखने के बाद समीक्षकों द्वारा इसे एवरेज रिस्पोंस मिला है. प्रभास के दमदार एक्शन से भरी इस फिल्म की कहानी कमजोर नजर आई और ऐसे में क्रिटिक्स इससे खासा खुश नजर नहीं आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: TamilRockers पर लीक हुई प्रभास-श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’, ऐसे हो रही है फ्री डाउनलोड

इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के साथ जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और नील नितिन मुकेश ने भी कम किया है. फिल्म में इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बाद भी उनका भरपूर इस्तेमाल नहीं किया गया. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर ट्वीट करके कहा कि इस फिल्म के साथ बढ़िया स्टार-कास्ट और बड़े बजट का नुक्सान ही किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).