Stock Market Holiday On June 26: क्या मुहर्रम पर 26 जून को बंद रहेंगे BSE और NSE? जानें शेयर बाजार, MCX और NCDEX का पूरा शेड्यूल

शेयर बाजार पूरे दिन बंद रहेगा, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दो हिस्सों में संचालित होगा. एमसीएक्स का सुबह का सत्र (सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) बंद रहेगा. हालांकि शाम 5:00 बजे से नाइट ट्रेडिंग सेशन सामान्य समय के अनुसार शुरू होगा. दूसरी ओर नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन के लिए बंद रहेगा और सुबह तथा शाम दोनों सत्रों में कोई कारोबार नहीं होगा.

Stock Market Holiday On Muharram 2026: अगर आप शुक्रवार, 26 जून 2026 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. मुहर्रम के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे. इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर किसी भी सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) समेत सभी ट्रेडिंग गतिविधियां पूरे दिन के लिए बंद रहेंगी. अब बाजार में सामान्य कारोबार सोमवार, 29 जून 2026 से फिर शुरू होगा, जिससे निवेशकों को लंबा वीकेंड मिलेगा. Infosys Share Price Today: आईटी सेक्टर में कमजोरी के बीच इंफोसिस के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें वजह

MCX और NCDEX का क्या रहेगा शेड्यूल?

जहां शेयर बाजार पूरे दिन बंद रहेगा, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दो हिस्सों में संचालित होगा. एमसीएक्स का सुबह का सत्र (सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) बंद रहेगा. हालांकि शाम 5:00 बजे से नाइट ट्रेडिंग सेशन सामान्य समय के अनुसार शुरू होगा. दूसरी ओर नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन के लिए बंद रहेगा और सुबह तथा शाम दोनों सत्रों में कोई कारोबार नहीं होगा.

2026 में शेयर बाजार की यह 10वीं छुट्टी

मुहर्रम के अवसर पर 26 जून की छुट्टी वर्ष 2026 की दसवीं ट्रेडिंग हॉलिडे होगी. इससे पहले 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहा था. पूरे वर्ष 2026 में कुल 16 शेयर बाजार अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से नौ छुट्टियां पहले ही बीत चुकी हैं.

वीकेंड पर पड़ने वाली प्रमुख छुट्टियां

साल 2026 में चार प्रमुख बाजार अवकाश सप्ताहांत पर पड़ रहे हैं, इसलिए इन दिनों कार्यदिवस पर अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी.

  • महाशिवरात्रि – 15 फरवरी (रविवार)
  • ईद-उल-फितर – 21 मार्च (शनिवार)
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त (शनिवार)
  • दिवाली लक्ष्मी पूजन – 8 नवंबर (रविवार)

हालांकि दिवाली लक्ष्मी पूजन रविवार को है, फिर भी परंपरा के अनुसार बीएसई और एनएसई पर विशेष एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा. इसके समय की घोषणा एक्सचेंज बाद में करेंगे.

अगली बार कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

26 जून के बाद भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय तक कोई कार्यदिवस अवकाश नहीं रहेगा. अगली आधिकारिक ट्रेडिंग छुट्टी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगी.

इसके बाद वर्ष 2026 की शेष प्रमुख ट्रेडिंग छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर – दशहरा
  • 10 नवंबर – दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर – गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस

इसलिए निवेशकों और ट्रेडर्स को 26 जून की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रेडिंग और निवेश संबंधी फैसलों की पहले से योजना बनानी चाहिए.

Share Now