शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
पुणे समाचार, 15 अक्टूबर 2026: जल कटौती, हुंडई निवेश, स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित और किसान आंदोलन समेत पढ़ें ताजा अपडेट | Durga Puja 2026 Messages: हैप्पी दुर्गा पूजा! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Status, Quotes, GIF Greetings | India vs West Indies 5th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में शनिवार को होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू |
बिजनेस

Maruti, ITC, Kotak Bank, Mahindra, Apollo, Tanla, Railtel, SJVN समेत इन शेयर प्राइस पर आज रहेगा फोकस, देखें लिस्ट

Share Prices in Focus Today : निवेशकों को आज 2 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार के इन शेयरों से अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है. नए साल की शुरुआत घरेलू बाजार के लिए कुछ खास नही रही है.

Maruti, ITC, Kotak Bank, Mahindra, Apollo, Tanla, Railtel, SJVN समेत इन शेयर प्राइस पर आज रहेगा फोकस, देखें लिस्ट
Share Prices in Focus Today

Stocks to Watch Today, January 02 : भारतीय शेयर बाजार (Share Bazar News) आज (2 जनवरी) गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सपाट खुला. जबकि घरेलू बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा. घरेलू बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को सुस्त वैश्विक संकेतों के बीच बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 368.40 अंक (0.47%) की बढ़त के साथ 78,507.41 पर और निफ्टी 98.10 अंक (0.41%) की बढ़त के साथ 23,742.90 पर बंद हुए. बाजार का रुख सकारात्मक रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,366 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 529 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इस बीच आज 2 जनवरी को निवेशकों को घरेलू शेयर बाजार से बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance Share Price) समेत अन्य शेयरों से मुनाफा कमाने की उम्मीद है. आज निवेशकों का फोकस इन शेयर प्राइस (Stocks in News) पर रहने की उम्मीद है. जिमसें बजाज फाइनेंस (NSE: BAJFINANCE), रेलटेल (NSE: RAILTEL), तानला प्लेटफार्म (NSE: TANLA), जय कॉर्प (NSE: JAICORPLTD), गुजरात टूलरूम (Gujarat Toolroom Share Price), एसजेवीएन (NSE: SJVN), अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (NSE: APOLLO), मारुति सुजुकी इंडिया (NSE: MARUTI), आईटीसी (NSE: ITC), कोटक बैंक (NSE: KOTAKBANK), पेट्रोनेट एलएनजी (NSE: PETRONET), महिंद्रा एंड महिंद्रा (NSE: M&M) और इज माय ट्रिप (NSE: EASEMYTRIP) शामिल हैं.

यह भी पढ़े-Year Ender 2024: US, चीन, जापान के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट सबसे बड़ा, इस साल रचा इतिहास

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, रियलिटी, मीडिया, एनर्जी और मेटल सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सेक्टोरल फ्रंट पर, निफ्टी में ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक सेक्टर में खरीदारी देखी गई. एफआईआई ने 1 जनवरी को 1,782.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,690.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel