Kalpataru IPO: बोली के पहले दिन कल्पतरु आईपीओ को 9 प्रतिशत अभिदान, 1590 करोड़ जुटाने की है योजना
Kalpataru IPO: रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड के आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन मंगलवार को नौ प्रतिशत अभिदान मिला.
Kalpataru IPO Update: 4 जून रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड के आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन मंगलवार को नौ प्रतिशत अभिदान मिला. एनएसई से मिले आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 2,28,26,516 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 20,35,764 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं. इस दौरान खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 33 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 10 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ.
कल्पतरु लिमिटेड ने सोमवार को कहा था कि उसने प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 708 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 387-414 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है. यह निर्गम 26 जून को बंद होगा.
कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 1,590 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक नहीं है. इसमें ऋण के भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए धन के इस्तेमाल का प्रस्ताव है.
मुंबई स्थित कल्पतरु लिमिटेड आवासीय, वाणिज्यिक, खुदरा और एकीकृत टाउनशिप परियोजनाओं के विकास से जुड़ी हुई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

