Excelsoft Technologies IPO: 700 करोड़ का आईपीओ लाएगी एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी, सेबी के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर
Excelsoft Technologies IPO : बताया जा रहा है कि कर्नाटक स्थित एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज कंपनी अपने प्रस्तावित आईपीओ में 210 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी.
Excelsoft Technologies IPO : एजुकेशन और वैल्यूएशन मार्केट पर केंद्रित खंड एसएएएस (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) कंपनी एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा किए है.
दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, कर्नाटक स्थित कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 210 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों- पेदांता टेक्नोलॉजीज और धनंजय सुधन्वा द्वारा 490 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है. कंपनी आईपीओ-पूर्व दौर में 270 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है.
शुक्रवार को दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी ने कहा, “अगर आईपीओ-पूर्व नियोजन किया जाता है, तो आईपीओ-पूर्व नियोजन से जुटाई गई राशि को नई पेशकश और/या बिक्री पेशकश (ओएफएस) हिस्से से घटा दिया जाएगा.”
कंपनी ने नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग भूमि की खरीद और नए भवन के निर्माण तथा मैसूर में अपनी मौजूदा सुविधा के उन्नयन, आईटी बुनियादी ढांचे के उन्नयन के वित्तपोषण और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करने का प्रस्ताव किया है.
एक्सेलसॉफ्ट की पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में परिचालन आय 198.3 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 12.75 करोड़ रुपये रहा था.
यह भी पढ़े-BoAt IPO: बोट की 2000 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करने की योजना, सामने आया ये बड़ा अपडेट
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

