बिजनेस

EPFO E-PRAAPTI Portal: अगस्त के अंत तक लॉन्च होगा नया पोर्टल, निष्क्रिय PF खातों में फंसा पैसा निकालना होगा आसान

पहले चरण में E-PRAAPTI पोर्टल उन सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा, जिनके पास अभी भी उनका पुराना Member ID मौजूद है. बाद के चरणों में पोर्टल की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि वे कर्मचारी भी अपने पुराने PF खाते खोज सकें, जिन्हें अपना Member ID याद नहीं है या जिनके पास उसका रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

EPFO E-PRAAPTI Portal: अगस्त के अंत तक लॉन्च होगा नया पोर्टल, निष्क्रिय PF खातों में फंसा पैसा निकालना होगा आसान

EPFO E-PRAAPTI Portal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगस्त 2026 के अंत तक E-PRAAPTI नाम का एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च कर सकता है. इस पोर्टल का उद्देश्य उन कर्मचारियों की मदद करना है, जिनका पैसा पुराने या निष्क्रिय (Inactive) भविष्य निधि (PF) खातों में फंसा हुआ है. फिलहाल इस प्लेटफॉर्म का बैक-एंड सॉफ्टवेयर टेस्टिंग चरण में है, ताकि देशभर में इसे सुचारू रूप से लागू किया जा सके. EPFO ने शुरू किया पासबुक पोर्टल: खातों में ट्रांसफर होने जा रहा है 8.25% ब्याज; UAN एक्टिवेशन और एडवांस निकासी के नियम भी बदले

निष्क्रिय PF खातों में फंसे करोड़ों रुपये

EPFO के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में 30.91 लाख से अधिक निष्क्रिय EPF खातों में करीब 9,330 करोड़ रुपये की राशि बिना दावा किए पड़ी हुई है.

EPFO के नियमों के मुताबिक, यदि किसी PF खाते में लगातार तीन वर्षों तक कोई नया अंशदान (Contribution) नहीं होता है, तो उसे निष्क्रिय (Inoperative) घोषित कर दिया जाता है. देशभर में लगभग 7.89 लाख पंजीकृत संस्थानों के करीब 8 करोड़ सक्रिय सदस्य हर महीने EPF में योगदान करते हैं. नौकरी बदलने के दौरान, खासकर UAN प्रणाली लागू होने से पहले, कई कर्मचारियों का अपने पुराने PF खातों से संपर्क टूट गया था.

क्या है E-PRAAPTI पोर्टल?

E-PRAAPTI (EPF Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts) की घोषणा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने की थी.

यह पोर्टल विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया है, जिनके पास अक्टूबर 2014 से पहले जारी Member Identification Number (MID) है. UAN प्रणाली लागू होने से पहले PF खातों की पहचान MID के माध्यम से होती थी.

आधार आधारित सत्यापन (Aadhaar Authentication) की मदद से यह पोर्टल मैनुअल दस्तावेजों और पुराने नियोक्ताओं (Employer) से सत्यापन की आवश्यकता को काफी हद तक कम करेगा.

ऐसे करेगा काम नया सिस्टम

E-PRAAPTI पोर्टल शुरू होने के बाद इसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी.

आधार आधारित लॉगिन: सदस्य आधार की मदद से सुरक्षित लॉगिन कर अपने पुराने या बिखरे हुए PF खातों की जानकारी खोज सकेंगे.

ऑनलाइन आवेदन: कर्मचारी अपनी नौकरी का विवरण और उपलब्ध PF खाते की जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

ऑटोमैटिक मर्ज या निकासी: यदि पुराना MID किसी सक्रिय UAN से जुड़ा पाया जाता है, तो सिस्टम स्वतः खाते को मर्ज करने या पात्रता के अनुसार निकासी (Withdrawal) की प्रक्रिया शुरू करेगा.

नया UAN जारी होगा: जिन कर्मचारियों के पास केवल पुराना MID है और UAN नहीं है, उनके लिए नया UAN बनाया जाएगा.

ऑफलाइन सत्यापन: यदि किसी सदस्य को अपना पुराना MID याद नहीं है, तो उसका आवेदन संबंधित क्षेत्रीय EPFO कार्यालय भेजा जाएगा, जहां पहचान सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

चरणबद्ध तरीके से होगा लॉन्च

पहले चरण में E-PRAAPTI पोर्टल उन सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा, जिनके पास अभी भी उनका पुराना Member ID मौजूद है. बाद के चरणों में पोर्टल की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि वे कर्मचारी भी अपने पुराने PF खाते खोज सकें, जिन्हें अपना Member ID याद नहीं है या जिनके पास उसका रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2026 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).