EPF Interest FY 2025-26: EPFO ने PF खातों में जमा किया ब्याज, जानें कैसे चेक करें अपडेटेड बैलेंस
EPFO की ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए खाताधारक का UAN एक्टिव होना चाहिए. साथ ही आधार, PAN और बैंक खाते की KYC पूरी तरह अपडेट और सत्यापित होनी चाहिए. यदि KYC अधूरी है तो बैलेंस देखने या अन्य सेवाओं का उपयोग करने में दिक्कत आ सकती है.
EPF Interest FY 2025-26: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से करीब 34 करोड़ सदस्य खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज ट्रांसफर किया गया है. इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले ब्याज एक ही चरण में सभी खातों में जमा किया गया है, जिससे सदस्य तुरंत अपना अपडेटेड PF बैलेंस चेक कर सकते हैं.
CITES प्रोजेक्ट से तेज हुई प्रक्रिया
इस बार ब्याज का भुगतान EPFO के Centralised IT Enabled Services (CITES) प्रोजेक्ट की मदद से तेज और आसान हो गया है. नई डिजिटल प्रणाली के जरिए ब्याज की गणना और सत्यापन पूरी तरह ऑटोमेटेड हो गया है. पहले जहां सदस्यों को ब्याज पासबुक में दिखने के लिए अक्टूबर या नवंबर तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब सरकार की मंजूरी मिलते ही सक्रिय और निष्क्रिय दोनों तरह के खातों में एक साथ ब्याज जमा कर दिया गया है.
8.25 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार
EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत ही रखी है. यही दर वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में भी लागू थी. EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की सिफारिश के बाद वित्त मंत्रालय ने इस पर मुहर लगाई थी. इससे देश के 7 करोड़ से अधिक सक्रिय EPF खाताधारकों को स्थिर रिटर्न मिलता रहेगा.
ऐसे ऑनलाइन चेक करें PF बैलेंस
EPF खाताधारक कई डिजिटल माध्यमों से यह देख सकते हैं कि उनके खाते में ब्याज जमा हुआ है या नहीं.
EPFO Member Passbook Portal
EPFO की पासबुक वेबसाइट पर जाएं.
UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें.
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
Passbook सेक्शन में जाकर वित्त वर्ष 2025-26 की एंट्री देखें.
UMANG ऐप
UMANG ऐप डाउनलोड कर लॉग इन करें.
Government Services में EPFO विकल्प चुनें.
View Passbook पर क्लिक करें.
UAN और OTP दर्ज करने के बाद अपडेटेड PF बैलेंस और ब्याज की जानकारी देख सकते हैं.
मिस्ड कॉल और SMS से भी जानें PF बैलेंस
अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो सदस्य मिस्ड कॉल या SMS के जरिए भी अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए UAN सक्रिय होना और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है.
मिस्ड कॉल सेवा
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें. दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही देर में PF बैलेंस और हालिया योगदान की जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी.
SMS सेवा
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर SMS भेजें. यदि हिंदी में जानकारी चाहिए तो ENG की जगह HIN लिखें. इसके बाद आपके खाते की जानकारी SMS के जरिए भेज दी जाएगी.
इन बातों का रखें ध्यान
EPFO की ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए खाताधारक का UAN एक्टिव होना चाहिए. साथ ही आधार, PAN और बैंक खाते की KYC पूरी तरह अपडेट और सत्यापित होनी चाहिए. यदि KYC अधूरी है तो बैलेंस देखने या अन्य सेवाओं का उपयोग करने में दिक्कत आ सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2026 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

