दिवाली ऑफर: Renault के इन कारों पर मिल रहा है बम्पर डिस्काउंट
भारत में दिवाली के पर्व को देखते हुए तमाम ऑटो कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर्स दे रही हैं.
दिवाली ऑफर: भारत में दिवाली के पर्व को देखते हुए तमाम ऑटो कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर्स दे रही हैं. इसी कड़ी में ग्राहकों को रिझाने के लिए फ्रांस की दिग्गज ऑटो कम्पनी रेनॉल्ट इंडिया ने अपने तीन महत्वपूर्ण कारों Kwid, Lodgy और Duster पर ऑफर जारी किया है. रेनॉल्ट ने इन कारों पर कैश डिस्काउंट, फ्री इंश्योरेंस और फाइनेंस पर डिस्काउंट जैसे स्किम पेश किए हैं.
रेनॉल्ट Kwid- कम्पनी इस कार के लिए इंश्योरेंस पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा 2 साल के लिए मुफ्त में अतिरिक्त वारंटी और 3.99 प्रतिशत फाइनेंस का विकल्प दे रही है. यह भी पढ़ें- Reliance Jio का दिवाली धमाका: सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान और 100% कैशबैक का ऑफर
रेनॉल्ट Duster- इस कार की बात करे तो कंपनी मैनुअल Renault Duster पर 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा. साथ ही दोनों वेरिएंट्स पर फ्री इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है. आपको बता दें केवल डीजल Renault Duster पर ही ऑफर दिया जा रहा है. यह
रेनॉल्ट Lodgy- इस कार की बात करें तो भारतीय बाजार में ये मॉडल सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशियंट MPVs रही है. कंपनी इस कार पर फ्री इंश्योरेंस के साथ 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है. इस कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. जो 110 bhp का पावर और 245 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

