Hero MotoCorp ने लॉन्च की BS-VI मानदंड वाली Splendor iSmart, जानिए इसकी कीमत
दोपहिया बाजार की शीर्ष कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को भारत चरण-छह (बीएस-छह) मानदंडों वाली अपनी पहली मोटरसाइकिल स्प्लेंडर आईस्मार्ट पेश की. इसकी कीमत 64,900 रुपये है. हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि 110सीसी फ्यूल इंजेक्शन इंजन वाली यह मोटरसाइकिल 9 बीएचपी की है.
दोपहिया बाजार की शीर्ष कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने बृहस्पतिवार को भारत चरण-छह (BS-VI) मानदंडों वाली अपनी पहली मोटरसाइकिल स्प्लेंडर आईस्मार्ट (Splendor iSmart) पेश की. इसकी कीमत 64,900 रुपये है. हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि 110सीसी फ्यूल इंजेक्शन इंजन वाली यह मोटरसाइकिल 9 बीएचपी की है. कंपनी का दावा है कि पूर्व के संस्करण की तुलना में अधिक ईंधन दक्ष है. हीरो मोटोकॉर्प के प्रमुख (ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग) मालो ले मैसन ने कहा कि यह देश में पहली बीएस-छह अनुकूल मोटरसाइकिल है.
इसमें नया इंजन, नया चेसिस डिजाइन शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मोटरसाइकिल का डिजाइन एवं विकास कंपनी के जयपुर के नवोन्मेषण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (सीआईटी) में किया गया है. यह भी पढ़ें- TVS ने लॉन्च किया Radeon स्पेशल एडिशन, कंपनी ने जोड़े कई नए फीचर.
हीरो मोटोकॉर्प के प्रमुख (बिक्री, ब्रिकी बाद सेवा और कलपुर्जा) संजय भान ने कहा कि नई स्प्लेंडर आईस्मार्ट देशभर में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी. कंपनी इसका उत्पादन भी बढ़ाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

