Harley Davidson Street 750: हार्ले डेविडसन ने लॉन्च की शानदार बाइक, कीमत 5.47 लाख रुपये
अमेरिका की प्रसिद्ध बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत चरण-छह उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बाइक ‘स्ट्रीट 750’ भारतीय बाजार में उतारी है. इसकी कीमत 5.47 लाख रुपये है. कंपनी भारत में अपने परिचालन के दस साल पूरे कर चुकी है. कंपनी ने इसी मॉडल के भारत प्रेरित ग्राफिक्स का सीमित संस्करण भी पेश किया है.
अमेरिका की प्रसिद्ध बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने भारत चरण-छह (BS-VI) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बाइक ‘स्ट्रीट 750’ (Street 750) भारतीय बाजार में उतारी है. इसकी कीमत 5.47 लाख रुपये है. कंपनी भारत (India) में अपने परिचालन के दस साल पूरे कर चुकी है. कंपनी ने इसी मॉडल के भारत प्रेरित ग्राफिक्स का सीमित संस्करण भी पेश किया है. इसकी सिर्फ 300 इकाइयों की बिक्री की जाएगी. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इसी के मद्देनजर हार्ले डेविडसन ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘लाइव वायर’ का भी यहां प्रदर्शन किया. इसे चार शहरों में घुमाया जाएगा.
हार्ले डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक सजीव राजशेखरन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रीमियम खंड में इलेक्ट्रिक बाइक के पहले विनिर्माता के रूप में हम देश में लाइव वायर को प्रदर्शित कर काफी रोमांचित हैं. हम अपने उत्पादों में और निवेश करना जारी रखेंगे.’’ यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी ने लॉन्च की एमपीवी एक्सएल-6, कीमत 9.79 लाख रुपए.
हालांकि, कंपनी ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक को वाणिज्यिक रूप से पेश करने की अपनी योजना का खुलासा नहीं किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

