सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल कोरोनोवायरस वैक्सीन के बारे में नेशनल मीडिया सेंटर में आज सुबह मीडिया को जानकारी दी. इससे पहले शनिवार को, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और भारत बायोटेक के टीकों के प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति देने के लिए सिफारिशें कीं.
भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल कोरोनोवायरस वैक्सीन के बारे में नेशनल मीडिया सेंटर में आज सुबह 11 बजे मीडिया को जानकारी देंगे. इससे पहले शनिवार को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति ने भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के टीकों के प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति देने के लिए सिफारिशें कीं.
हरियाणा: ऑनर किलिंग के एक संदिग्ध मामले में एक 23 वर्षीय व्यक्ति की उसके भाई-भाभी और हरियाणा के पानीपत शहर में रहने वाले एक रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई थी. तीन दिनों में राज्य से रिपोर्ट किया गया ऑनर किलिंग का यह दूसरा ऐसा मामला है.
कॉमन एडमिशन टेस्ट कैट रिजल्ट 2020 घोषित हो चुका है और अब आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है. परीक्षा में 9 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब नीचे दिए गए iimcat.ac.in लिंक पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर के एक नामी स्कूल के छात्र को पैसों की किल्लत की वजह से डकैत बनना पड़ा. कोरोना महामारी के करान बच्चे के पिता के वेतन में कटौती हो गई, इसलिए छात्र ने अपने स्कूल की फीस भरने के लिए 5 लाख रुपये का डांका डाला.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कहा कि 8 जनवरी से 30 जनवरी के बीच यूके से आने वाले सभी यात्रियों को स्व-भुगतान वाली COVID-19 टेस्ट किया जाएगा. इसके अलावा, यूके से आने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से 72 घंटे पहले किए गए परीक्षण से अपनी COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट लाना होगा.
एक शर्मनाक घटना में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 30 वर्षीय महिला का वीडियो तब बनाने की कोशिश की, जब वह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन के सामने एक भोजनालय के वॉशरूम का उपयोग कर रही थी.
एक विचित्र घटना में मुंबई में एक सतर्क पुलिस कांस्टेबल ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाई जो रेलवे पटरियों को पार करने की कोशिश कर रहा था. यह घटना मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार 1 जनवरी को दर्ज की गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
राजस्थान के जयपुर के एक 16 वर्षीय लड़के के परिवार ने गुरुवार को एक पुलिस शिकायत दर्ज की, जिसमें एक 24 वर्षीय व्यक्ति पर बच्चे को नशा देने और उसे भगाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कहा कि किशोर और आरोपी की पहचान नीरज मिश्रा के रूप में हुई है.
एक महिला शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने के तुरंत बाद ऑस्ट्रिया में एक 650 फिट की चट्टान से फिसल गई. एक जोड़े के लिए रोमांटिक प्रस्ताव आपदा में परिवर्तित हो गया. महिला हां कहने के तुरंत बाद 650 फुट की चट्टान से नीचे गिर गई.
बिहार के कैमूर जिले से आई एक असामान्य घटना में एक 37 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति ने अपनी पत्नी के टॉर्चर से परेशान होकर अपने ही मर्डर की साजिश रच डाली. शख्स की पति उसे पैसो को लेकर बहुत परेशान करती थी, जिसकी वजह से एक दिन वो उत्तर प्रदेश भाग गया.
एक चौंकाने वाली घटना में 31 दिसंबरऔर 1 जनवरी, 2021 की रात को मुंबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी के दौरान एक 19 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई. यह घटना खार इलाके में हुई. पीड़ित जानवी कुकरेजा जय हिंद कॉलेज में मनोविज्ञान की छात्रा थी.
भगवान गणेश के भक्त हर महीने कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर उपवास करते हैं. इस व्रत को संकष्टी या संकट हर चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है. प्रत्येक संकष्टी व्रत का एक विशिष्ट नाम होता है और मार्गशीर्ष (अमावस्यांत कैलेंडर के अनुसार) महीने में आता है, जिसे अष्टोत्तर संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है.
नए साल की शुरुआत की एक्साईटमेंट, एनर्जी और आनंद हम सभी को होती है. न्यू ईयर ईव और नया साल दोनों एक ऐसा दिन है जिसे ख़ुशी से मनाना चाहिए और दिल खोलकर नए साल का स्वागत करना चाहिए. अगर आप नए साल की शुरुआत में ही खुश नहीं है तो साल के 365 दिन खुश कैसे रहेंगे.
साल 2021 तेजी से पास आ रहा है, नए साल पर लोग नए रेसोल्यूशन बनाते हैं और अपनी जिंदगी की नयी शुरुआत करने की प्लानिंग करते हैं. साल 2020 परिवर्तन का वर्ष साबित हुआ है, जिसने हमें जीवन में कई चीजों के महत्व का एहसास कराया है.
कोरोनोवायरस अभी भी दुनिया भर में कहर बरपा रहा है, लोग तेजी से वायरस से खुद को दूर रखने के घरेलू उपाय आजमा रहे हैं. हालांकि, ये तरीके हमेशा काम नहीं करते हैं और इसके बजाय अधिक परेशानी पैदा कर सकते हैं. इस तरह के एक असफल मामले में ब्रिस्टल के एक व्यक्ति ने अपने कोविड -19 सिमटम्स को ठीक करने के लिए एक्स्ट्रा पानी पीना शुरू कर दिया.
बिरयानी सही मायने में भारत का आरामदायक भोजन है, जिसे लॉकडाउन में लोगों ने किलो में ऑर्डर किया. Zomato के अनुसार, बाढ़ प्लेटफॉर्म ने साल 2020 में हर मिनट कम से कम बिरयानी के 22 ऑर्डर दिए. खाद्य प्लेटफ़ॉर्म के 2020 की रिपोर्ट के अनुसार आउटलाइन डिलीवरी ट्रेंड में लोगों का सबसे पसंदीदा पिज्जा था.
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2021 से वाहनों के टोल टैक्स (Toll Tax) के लिए फास्टैग (Fastag) को अनिवार्य करने का फैसला किया था. लेकिन सरकार अब इस फैसले को आगे बाधा सकती है. सूत्रों के अनुसार ये एक्सटेंशन एक महीने से कम अवधि तक होगा, यह फैसला राजमार्गों पर अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के कैश भुगतान को देखते हुए लिया गया है.
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे गुजरात के न्यू मणिनगर (New Maninagar) में विभिन्न सेक्स पोजीशन की कोशिश करने के लिए मजबूर किया. यह घटना तब उजागर हुई जब पीड़ित महिला ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. आरोपी एक नैशनलाइज्ड बैंक में क्लर्क के रूप में काम करता है.
नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए, मंगलवार को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, यात्रियों के प्रवेश को अंतिम ट्रेन के प्रस्थान तक की अनुमति दी जाएगी.