Scott Boland Out Of Australia Test Team: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम से बाहर हुए स्कॉट बोलैंड, बीबीएल में लेंगे हिस्सा
तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वो अपनी बिग बैश लीग (बीबीएल) टीम मेलबर्न स्टार्स के साथ जुड सकें. बोलैंड मेलबर्न स्टार्स के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह दूसरे टेस्ट के लिए पहले गेंदबाजी रिजर्व के रूप में स्टैंडबाय पर थे.