दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसलेे में कहा है कि जीवनसाथी पर विवाहेतर संबंध रखने का झूठा आरोप लगाना और बच्चों के पालन-पोषण से इनकार करना गंभीर मानसिक क्रूरता है. न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने यह फैसला देते हुए पारिवारिक अदालत के निर्णय को बरकरार रखा.
आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया. यह चुनाव 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर हुआ. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया.
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत देश के 13 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के 88 लोकसभा सीटों पर मतदान को लेकर उत्साह दिखा. शाम 5 बजे तक के राज्यवार मतदान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 76.23 प्रतिशत और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 52.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.
तेलंगाना का मल्काजगिरी देश का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है. यहां नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है. इस निर्वाचन क्षेत्र में 114 उम्मीदवार मैदान में हैं.
आईपीएल 2024 में बल्ले से धूम मचा रहे एमएस धोनी के नाम को लेकर एक फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैसेज है और उनके नाम पर पैसे की मदद मांगी गई है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर आरोन फिंच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 43 गेंदों में 51 रन बनाने के बाद उनकी पारी का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी एक सेट बल्लेबाज की भूमिका खेल को गहराई तक ले जाने की होती है जो कहीं न कहीं बाउंड्री मारने के इरादे को सीमित करता है.
टीमों द्वारा पुरुष टी20 विश्व कप टीम सौंपने की 1 मई की समय सीमा से पहले, इस बात पर चर्चा चल रही है कि 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले मेगा इवेंट के लिए भारत की टीम में कौन जगह बनाएगा.
आईपीएल 2024 में सबसे खतरनाक अंदाज में नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपनी छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया.
2019 के लोकसभा चुनाव में इन 88 सीटों में से करीब 60 फीसदी सीटें भाजपा की, वहीं, 20 फीसदी सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई थी.
राफेल नडाल ने मैड्रिड ओपन में विजयी शुरुआत की, जब उन्होंने 16 वर्षीय वाइल्ड कार्ड डार्विन ब्लैंच को 64 मिनट के बाद 6-1, 6-0 से हराया.
कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 14 पर शुक्रवार को वोटिंग चल रही है. बेंगलुरु के लगभग सभी मतदान केंदों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.
ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की जनता को कांग्रेस के घोषणापत्र के प्रति एक बार फिर आगाह किया है. उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए घातक बताया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की मेजबानी करेगी. मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
शिव संगठन के नेता मनोज जरांगे-पाटिल शुक्रवार को वोट डालने छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से पड़ोसी जालना के लिए एक एम्बुलेंस में रवाना हुए.
बिहार के पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि पूर्णिया का परिणाम जात-पात, धर्म-मजहब की राजनीति को समाप्त करेगा.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों पर डाका डाल कर उनका हक घुसपैठियों को सौंपना चाहती है.
भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को झालावाड़ के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में तीसरा कार्यकाल मिलेगा क्योंकि लोग विकास चाहते हैं.
दिल्ली में एमसीडी के चुनाव कैंसिल होने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह पार्टी और संघ के लोग दलित विरोधी हैं.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से जुटे हैं. इस बीच रोहतास जिले के डेहरी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनडीए पर टिप्पणी की.