Weather Report: देश में फिर से लू और बेमौसम बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर लू (हीटवेव) और बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, इसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.