Jammu and Kashmir Encounter: सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
जम्मू -कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को संयुक्त सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान के दौरान एक जवान घायल हो गया. जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकवादियों के खिलाफ 11 राष्ट्रीय राइफल्स, 7 असम राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) सहित संयुक्त बलों ने किश्तवाड़ जिले के सिंघपोरा, चटरू इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया.