दिल्ली: CM केजरीवाल का बड़ा फैसला, हॉकर्स को फिर व्यवसाय शुरू करने की अनुमति, जानें क्या हैं नियम
दिल्ली सरकार रेहड़ी-पटरी, फेरीवालों और हॉकर्स को व्यवसायों को फिर से शुरू करने की अनुमति देगी. कोरोना महामारी और इसके क्रमिक लॉकडाउन के चलते बड़े पैमाने पर छोटे स्तर के व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, जिसमें रेहड़ी पटरी विक्रेता सबसे अधिक प्रभावित समूहों में से एक थे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार एक आदेश पारित करेगी, जिसके माध्यम से स्ट्रीट वेंडर और फेरीवाले दिल्ली में अपने काम और आजीविका को फिर से शुरू कर सकते हैं. स्ट्रीट हॉकर्स को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी और कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सभी ऐहतियाती उपायों को सुनिश्चित करना होगा.