E-Cigarettes Impact On youth: सावधान! ई-सिगरेट से युवाओं में बढ़ सकता है तनाव
एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि, जो युवा ई-सिगरेट का सेवन करते हैं, उनमें दीर्घकालिक तनाव की शिकायत होने की संभावना दोगुनी हो जाती है. इटली के मिलान में यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसाइटी इंटरनेशनल कांग्रेस में प्रस्तुत यह शोध कनाडा के 15 से 30 वर्ष की आयु के 905 लोगों पर किया गया था, जिनमें से 115 लोगों ने ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया था.