Ganga Saptami 2022: क्यों माना जाता है गंगा को पतित पावनी? जानें गंगा सप्तमी का महत्व, पूजन विधि एवं गंगा के उद्गम की दिव्य एवं रोचक कथा!
हिंदू धर्म शास्त्रों में गंगा नदी को पतित पावनी माना जाता है. गंगा स्नान, एवं गंगा पूजन करने से मनुष्य को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है. उसे किसी भी तरह की बीमारियां नहीं होती. पावन गंगा के कारण ही जो तीर्थ स्थल गंगा तट पर बसे हुए हैं, वे अन्य की तुलना में ज्यादा पवित्र माने जाते हैं.