देश की खबरें | उप्र में समय-पूर्व रिहाई मामलों पर विचार के तौर-तरीकों में सुधार किया जाए: न्यायालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पात्र कैदियों की समय से पहले रिहाई के मामलों पर समयोचित विचार सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित तौर-तरीकों में सुधार किया जाना चाहिए और कारागार महानिदेशक, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों की इस संबंध में एक बैठक बुलाई जाए।