विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक के बाद एक कई दौरे कर क्या हासिल किया?
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बर्मिंघम, 26 मई (द कन्वरसेशन) यूक्रेन कम से कम राजनयिक रूप से ही सही, आक्रामक रुख अपना रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अंतरराष्ट्रीय एजेंडे में यूक्रेन को सबसे ऊपर रखने के प्रयासों के तहत बीते कई हफ्तों से एक के बाद एक विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं और सम्मेलनों में भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्हें पिछले साल फरवरी में शुरू हुए युद्ध के लिए सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है।