एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान 30 मई से, सपा प्रमुख ने साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी।

देश की खबरें | उप्र: भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान 30 मई से, सपा प्रमुख ने साधा निशाना

लखनऊ, 26 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी।

एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार इस अभियान को सफल बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि यह महाजनसम्पर्क अभियान बता रहा है कि भाजपा का गांव-गरीब से सम्पर्क टूट चुका है।

यादव ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में भाजपा के सांसदों और विधायकों ने काम किया होता तो भाजपा को अपने महा जनसम्पर्क अभियान के लिए बाहर से मंत्रियों को न बुलाना पड़ता। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी इसीलिए निराश व निष्क्रिय हैं। ये महा जनसंपर्क अभियान बता रहा है कि भाजपा का गाँव-गरीब से सम्पर्क टूट चुका है।''

भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अभियान की सफलता के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक अभियान की तैयारियों को लेकर अनवरत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश इकाई के महामंत्री संजय राय ने बताया कि केन्द्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह कानपुर, अकबरपुर, जालौन तथा झांसी लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके साथ सांसद व गुजरात के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा भी रहेंगे। केन्द्रीय विदेश, संस्कृति, राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगी।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। सांसद मनोज तिवारी उन्नाव, मोहन लालगंज, लखनऊ तथा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्रों के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).