Germany: इस्लामिक स्टेट की धन जुटाने में मदद करने वाले नेटवर्क के सात लोगों को किया गिरफ्तार
संघीय अभियोजकों ने एक बयान में बताया कि संदिग्धों में चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं और उनके पास जर्मनी, तुर्किये, मोरक्को और कोसोवो की नागरिकता है. बयान के मुताबिक, उन्हें जर्मनी के पांच राज्यों से गिरफ्तार किया गया है जबकि जांचकर्ताओं ने जर्मनी में 19 संपत्तियों और नीदरलैंड में एक परिसर की तलाशी ली.