देश की खबरें | बैंक ऋण निधि का इस्तेमाल नरेश गोयल के निजी खर्चे के लिए किया गया: ईडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और उनके परिवार के सदस्यों के लिए बैंक-ऋण निधि से 1,000 करोड़ रुपये के संदिग्ध और व्यक्तिगत खर्च किए गए, जबकि एयरलाइन ने पैसा कुछ ‘टैक्स हेवेन’ (ऐसे देश जहां कर की दर बहुत कम या शून्य है) में ‘‘भेजा।’’ यह आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोयल को धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद शनिवार को लगाया।