देश की खबरें | भदोही में बक्से में मिला युवती का अधजला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही के गोपीगंज थाना इलाके में एक बक्से में शनिवार शाम एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।
भदोही (उप्र), दो सितंबर भदोही के गोपीगंज थाना इलाके में एक बक्से में शनिवार शाम एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।
पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर लाला नगर टोल प्लाजा के पास पड़े एक बक्से से पेट्रोल से जलने की गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बक्सा खोलने पर उसमें एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला।
भदोही पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि यह शव लगभग 20 साल की युवती का है, जिसने सफ़ेद रंग का सूट पहन रखा था।
उन्होंने संभावना जताई कि युवती की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर एवं चेहरे को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर श्वान दस्ते समेत फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

