विदेश की खबरें | पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कम खुश : खुशी पाने के लिए मनोचिकित्सक ने सुझाये चार उपाय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रेस्टन (ब्रिटेन), तीन सितंबर (द कन्वरसेशन) महिलाओं में खुशी को लेकर हो रहे अनुसंधान में कुछ अजीब चीजें देखने को मिल रही हैं। पहले से अधिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर होने के बावजूद महिलाओं में व्यग्रता का उच्च स्तर और मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां जैसे कि अवसाद, आक्रोश, अकेलापन और अनिद्रा की समस्याएं सामने आ रही हैं। यह स्थिति कई देशों में अलग-अलग आयु वर्ग में देखने को मिल रही है।