जब तक मैं जिंदा हूं, बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होगा: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, तब तक बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू नहीं होगा और न ही यहां कोई निरोध केंद्र होगा. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक कार्यक्रम में कहा कि कोई भी देशवासियों से नागरिकता जैसे उनके अधिकार नहीं छीन सकता.