प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में निरोध केंद्र नहीं होनेवाले बयान को लेकर राहुल गांधी ने फिर निशाना साधा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में निरोध केंद्र नहीं होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर शनिवार को एक बार फिर उन पर निशाना साधा. पार्टी के 135वें स्थापना दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम से अलग गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उस वीडियो का हवाला दिया जो कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में निरोध केंद्र नहीं होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बयान को लेकर शनिवार को एक बार फिर उन पर निशाना साधा. पार्टी के 135वें स्थापना दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम से अलग गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उस वीडियो का हवाला दिया जो कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था.
उन्होंने कहा, "क्या आप लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना है. क्या अपने डिटेंशन सेंटर का वीडियो देखा है." इससे पहले गांधी ने बृहस्पतिवार को भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं.
असम में निरोध केंद्र से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए गांधी ने ट्वीट किया था, ''आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है.'' दरअसल, पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली में कहा था कि देश में निरोध केंद्र को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें सरासर झूठ हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

