कोटा के एक अस्पताल में 10 शिशुओं की मौत, ओम बिरला ने अशोक गहलोत को लिखा पत्र
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के एक अस्पताल में पिछले दो दिनों में 10 शिशुओं की मौत होने पर शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस विषय की जांच-पड़ताल कराने और आवश्यक मेडिकल इंतजाम करने का अनुरोध किया.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के एक अस्पताल में पिछले दो दिनों में 10 शिशुओं की मौत होने पर शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस विषय की जांच-पड़ताल कराने और आवश्यक मेडिकल इंतजाम करने का अनुरोध किया. बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में स्थित जेके लोन अस्पताल में शिशुओं की असमय मौत सभी के लिए चिंता का विषय है.
उन्होंने कहा कि इस बड़े अस्पताल में योग्य चिकित्साकर्मियों और जीवन रक्षक उपकरणों के अभाव के चलते हर साल 800 से 900 शिशुओं और 200 से 250 बच्चों की मौत हो जाती है. बिरला ने गहलोत को लिखे पत्र में कहा कि जानकारी के मुताबिक अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण काम नहीं कर रहे हैं और योग्य चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारी के कई पद खाली हैं.
यह भी पढ़ें- ट्रेन में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भिजवाया जेल
उन्होंने इसे हर साल इस अस्पताल में शिशुओं और बच्चों की मौत होने की मुख्य वजह बताया और इस विषय की जांच पड़ताल करने के लिए गहलोत से एक कमेटी गठित करने का अनुरोध किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2019 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

