36 कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद चैनल की बिल्डिंग सील
जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि 15 मई को सेक्टर-16-ए स्थित उक्त चैनल में काम करने वाले दिल्ली निवासी एक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद उनके आसपास काम करने वाले 51 लोगों के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। इस जांच में 28 व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे। उनमें 15 लोग नोएडा के रहने वाले थे, जबकि 13 लोग नोएडा से बाहर के रहने वाले थे।