Babri Masjid Demolition Judgment: मथुरा से भी दो आरोपी सीबीआई अदालत में होंगे पेश
अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस मामले में करीब ढाई दशक से सीबीआई अदालत में चल रहे मुकदमे में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, महंत नृत्यगोपाल दास व डॉ रामविलास वेदांती आदि के साथ-साथ मथुरा से भी दो आरोपियों साध्वी ॠतम्भरा एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सुरक्षा व मीडिया प्रभारी विजय बहादुर सिंह को सीबीआई न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव की अदालत में उपस्थित रहने का समन मिला है।