देश की खबरें | पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर पर जवाब देने के लिए सदन में मौजूद रहें प्रधानमंत्री: ‘इंडिया’ गठबंधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने मंगलवार को फैसला किया कि मानसून सत्र के दौरान पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कुछ अन्य मुद्दों पर सवालों का जवाब देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदन में मौजूदगी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।