देश की खबरें | मुंबई हवाई अड्डे पर 7.32 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद, चार लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने यहां हवाई अड्डे पर चार यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.32 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 22 जुलाई मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने यहां हवाई अड्डे पर चार यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.32 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डा आयुक्तालय ने 15 से 20 जुलाई के बीच चलाया।
अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे आए एक यात्री को 15 जुलाई को तड़के रोका गया।
उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने उसके ट्रॉली बैग से 610 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले दो दिन में बैंकॉक से आए दो अन्य यात्रियों के पास से 5.25 किलोग्राम और 1.45 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई से रियाद जा रहे एक अन्य यात्री के पास प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट रसायन युक्त कफ सिरप की 99 बोतल मिलीं जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

