देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को धोखा दिया : कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) एवं आदिवासी उप योजना (टीएसपी) के लिए आवंटित 7,885 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के मद में करके दलितों और अनुसूचित जनजातियों को 'धोखा' दिया है।