देश की खबरें | मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी एवं सहयोगी अवैध खनन से पैसे उगाही करते थे : याचिकाकर्ता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों तथा सहयोगियों के नाम से खनन पट्टा, कथित फर्जी कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये के धनशोधन समेत विभिन्न मामलों में बहस प्रारंभ हो गयी और याचिकाकर्ता ने शुरुआत में ही आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, व्यवसाय सहयोगी अमित अग्रवाल और सुरेश नागरे अवैध खनन से पैसे की उगाही कर फर्जी (शेल) कंपनियों में निवेश करते हैं और उसके जरिये देश के अन्य भागों में संपत्ति खरीदी जाती है।