विदेश की खबरें | सिंगापुर: 'अर्धनारीश्वर' की प्रतिमा प्रदर्शित, भारतीय मूल के लोगों ने दीं 60 दुर्लभ कलाकृतियां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में स्थित इंडियन हैरिटेज सेंटर (आईएचसी) में भगवान शिव के 'अर्धनारीश्वर' स्वरूप की नृत्य मुद्रा वाली दुर्लभ कांस्य प्रतिमा प्रदर्शित की गई है। यह प्रतिमा उन 60 अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है, जिन्हें सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने हैरिटेज सेंटर को दान किया है।