देश की खबरें | आईआईटी गुवाहाटी ने पूर्वोत्तर में उगने वाली बांस से पर्यावरण-अनुकूल सामग्री विकसित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने पूर्वोत्तर भारत में तेजी से बढ़ने वाली बांस की प्रजाति 'बांबूसा टुल्डा' से बना एक पर्यावरण-अनुकूल मिश्रित पदार्थ विकसित किया है, जिसे जैविक रूप से नष्ट होने वाले पॉलीमर के साथ मिला कर तैयार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।