जरुरी जानकारी | राजनीतिक स्थिरता, सुधारों की वजह से निवेश की आकर्षक मंजिल बना भारत : मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले आठ साल के दौरान राजनीतिक स्थिरता और सतत सुधारों के चलते भारत निवेश की आकर्षक मंजिल बन चुका है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि वे भारत में स्वास्थ्य, कृषि, पोषण, कौशल विकास, नवाचार तथा हरित हाइड्रोजन सरीखे क्षेत्रों में उभर रही संभावनाओं को भुनाएं और देश के साथ मिलकर नयी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण में शामिल हों।