जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहन के भाव में मिला-जुला रुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार का मिला-जुला रुख देखने को मिला। एक ओर जहां सरसों तेल, मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में मजबूती रही वहीं अधिक आयात होने के कारण सोयाबीन डीगम के भाव हानि दर्शाते बंद हुए। सरसों तिलहन, सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं सोयाबीन इंदौर तेल और बिनौला तेल के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।