एजेंसी न्यूज

Rahul Gandhi lecture at Cambridge University: ब्रिटेन जाएंगे राहुल गांधी , कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में देंगे लेक्चर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के आखिर में ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे।

Rahul Gandhi lecture at Cambridge University: ब्रिटेन जाएंगे राहुल गांधी , कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में देंगे लेक्चर
(Photo Credit : Tw/@CambridgeJBS)

नयी दिल्ली, 16 फरवरी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के आखिर में ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे. राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना संस्थान रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाऊंगा और बिजनेस स्कूल में व्याख्यान दूंगा.’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं भूराजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, ‘बिग डाटा’ और लोकतंत्र समेत कई क्षेत्रों के कुछ प्रतिभावान लोगों के साथ संवाद करने को लेकर उत्सुक हूं.’’ कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल ने कहा कि वह राहुल गांधी का फिर से स्वागत करके खुश है.

कैम्ब्रिज ने ट्वीट किया, ‘‘ राहुल गांधी केम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे और बिग डाटा और डेमोक्रेसी तथा भारत-चीन संबंधों पर संवाद करेंगे.’’ ब्रिटेन जाने से पहले राहुल गांधी रायपुर में 24-26 फरवरी को कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में में भाग लेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).