जोया मोरानी ने कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के उपचार के लिए प्लाज्मा दान किया
मोरानी को अप्रैल में पृथक केन्द्र भेजा गया था और अब वह संक्रमण मुक्त हो चुकी हैं। उन्होंने कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान देने की अपील की।
मुंबई, 10 मई कोरोना वायरस से स्वस्थ होने के लगभग एक महीने बाद अभिनेत्री जोया मोरानी ने कहा है कि इस महामारी से संक्रमित लोगों की मदद करने के वास्ते उन्होंने अपना प्लाज्मा दान किया है।
मोरानी को अप्रैल में पृथक केन्द्र भेजा गया था और अब वह संक्रमण मुक्त हो चुकी हैं। उन्होंने कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान देने की अपील की।
मोरानी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के लिए आज नायर अस्पताल में रक्तदान किया। यह दिलचस्प था! वहां मौजूद दल बेहद सतर्क और उत्साही था। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए वहां एक चिकित्सक मौजूद था और सारे उपकरण नए तथा सुरक्षित थे।’’
उन्होंने चिकित्सकों का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि इससे मरीजों को मदद मिलेगी।
मोरानी ने लिखा, ‘‘कोविड-19 से ठीक हो चुके सभी लोग परीक्षण का हिस्सा बन सकते हैं ताकि कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की ठीक होने में मदद की जा सके। उम्मीद करती हूं कि यह सफल रहे। उन्होंने मुझे एक प्रमाणपत्र दिया और 500 रुपए भी दिए। झूठ नहीं बोल रही, आज मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।’’
गौरतलब है कि जोया फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी हैं। जोया, करीम मोरानी और उनकी दूसरी बेटी शजा मोरानी अप्रैल में संक्रमित पाए गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें पिछले माह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

