देश की खबरें | जोरमथांगा ने मिजोरम में सरकार बने रहने की उम्मीद जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी, जिसे ‘शहीदों के रक्त ने सींचा है’, वह आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में कायम रहेगी।
आइजोल, 10 अक्टूबर मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी, जिसे ‘शहीदों के रक्त ने सींचा है’, वह आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में कायम रहेगी।
दिग्गज नेता 20 साल के उस विद्रोह काल का जिक्र कर रहे थे जब एमएनएफ एक सशस्त्र संगठन था। यह अंततः 1986 में मिजो शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने और एक राजनीतिक पार्टी बनने के साथ मुख्यधारा में लौटा।
40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
जोरमथांगा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा, ‘‘एमएनएफ अगले कार्यकाल में शासन करने और लोगों की सेवा करने की तैयारी कर रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम ईश्वर के आशीर्वाद से सत्ता में बने रहेंगे।’’
एमएनएफ अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मिजो समुदाय के लोगों की है और यह ‘शहीदों के खून से सींची गई है।’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)