देश की खबरें | राज्यों के बीच मुद्दों का हल कर रही हैं क्षेत्रीय परिषद: अमित शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि क्षेत्रीय परिषद प्रकृति में केवल सलाहकार निकाय हैं लेकिन वे राज्यों के बीच कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करने में सफल रही हैं।
तिरुपति, 14 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि क्षेत्रीय परिषद प्रकृति में केवल सलाहकार निकाय हैं लेकिन वे राज्यों के बीच कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करने में सफल रही हैं।
शाह ने यहां ताज तिरुपति में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदों ने विवादास्पाद मुद्दों के समाधान के लिए सदस्यों (राज्यों) के बीच उच्चतम स्तर पर संवाद का मौका प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि देश कोरोना वायरस रोधी टीकों की 111 करोड़ खुराक देने में सफल रहा है।
शाह ने कहा, ‘‘यह एक बड़ी उपलब्धि है तथा सहयोगपरक संघवाद का उदाहरण है। यह देश में संपूर्ण विकास को हासिल करने के लिए सहयोगपरक एवं प्रतिस्पर्धी संघवाद के उपयोग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ जब महामारी शुरू हुई, तब यह कहा गया कि भारत इसे झेल नहीं पाएगा लेकिन भारत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपनी स्वास्थ्य अवसंरचना में वृद्धि की तथा टीकों का घरेलू उत्पाद भी बढ़ाया एवं इस महामारी के डर से मुक्ति पाई।’’
शाह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार टीकाकरण कार्यक्रम में सभी राज्यों को अच्छी तरह शामिल करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)