एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जोमैटो का शेयर छह प्रतिशत तक लु़ढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ‘ऑनलाइन’ खानपान आपूर्ति मंच जोमैटो का शेयर शुक्रवार को छह प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी को तीसरी तिमाही में 67.2 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा होने की खबर से उसके शेयर नीचे आ गए।

जरुरी जानकारी | जोमैटो का शेयर छह प्रतिशत तक लु़ढ़का

नयी दिल्ली, 11 फरवरी ‘ऑनलाइन’ खानपान आपूर्ति मंच जोमैटो का शेयर शुक्रवार को छह प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी को तीसरी तिमाही में 67.2 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा होने की खबर से उसके शेयर नीचे आ गए।

बीएसई में जोमैटो का शेयर 6.08 प्रतिशत लुढ़क कर 88.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 9.15 प्रतिशत गिरकर 85.85 तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 6.058 प्रतिशत घटकर 88.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

जे एम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड की शोध रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘जोमैटो का 2021-22 की तीसरी तिमाही का वित्तीय परिणाम हल्का रहा।’’

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसे 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में 67.2 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

हालांकि यह घाटा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले कम है। उस दौरान उसे 352.6 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसकी एकीकृत आय दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 1,112 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 609.4 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).