एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जोमैटो 10 मिनट में खाना पहुंचाने वाली सेवा 'इंस्टेंट' को बंद नहीं करेगी : कंपनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो अपनी विशिष्ट सेवा इंस्टेंट को बंद नहीं कर रही है बल्कि उसे नए सिरे ब्रांड कर रही है। इंस्टेंट सेवा के तहत उपभोक्ता तक 10 मिनट में खाना पहुंचाया जाता है।

जरुरी जानकारी | जोमैटो 10 मिनट में खाना पहुंचाने वाली सेवा 'इंस्टेंट' को बंद नहीं करेगी : कंपनी

नयी दिल्ली, 24 जनवरी ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो अपनी विशिष्ट सेवा इंस्टेंट को बंद नहीं कर रही है बल्कि उसे नए सिरे ब्रांड कर रही है। इंस्टेंट सेवा के तहत उपभोक्ता तक 10 मिनट में खाना पहुंचाया जाता है।

कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कंपनी की ओर से यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी बाजार में कठित परिस्थितियों के बीच एक साल से भी कम समय पहले पेश की गई 'इंस्टेंट' सेवा को बंद करने की योजना बना रही है।

हालांकि, प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि कंपनी इंस्टेंट सेवा के लिए नए मेन्यू पर काम कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इंस्टेंट बंद नहीं हो रही है। हम अपने भागीदारों के साथ नए मेन्यू पर काम कर रहे हैं और व्यापार की छवि बदल रहे हैं। इस फैसले से सेवा से जुड़ा कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं हुआ है।’’

जोमैटो ने ‘इंस्टेंट’ सेवा को पिछले साल मार्च में पेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).