जरुरी जानकारी | जोमैटो के संस्थापक गोयल अर्बन कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल और उद्योग जगत के तीन अन्य लोग घरेलू जरूरतों से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली अर्बन कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं।
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल और उद्योग जगत के तीन अन्य लोग घरेलू जरूरतों से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली अर्बन कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं।
गोयल के अलावा, मैकिंजे एंड कंपनी में पूर्व भागीदार इरीना विट्टल, हेलियन के सह-संस्थापक आशीष गुप्ता और पीडब्ल्यूसी इंडिया के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ भागीदार श्यामल मुखर्जी भी बोर्ड में शामिल हुए हैं।
अर्बन कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिराज सिंह भाल ने एक बयान में कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि वे अपने अनुभव और उद्योग विशेषज्ञता से आने वाले वर्षों में कंपनी की निर्माण यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे।’’
बयान में कहा गया है कि कंपनी अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या 50 प्रतिशत करने को प्रतिबद्ध है।
इनके निदेशक मंडल में शामिल होने के बाद अर्बन कंपनी के बोर्ड में अब तीन कार्यकारी निदेशक, तीन गैर-कार्यकारी निदेशक और चार स्वतंत्र निदेशक होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

