एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जोमैटो के सह-संस्थापक, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाना ऑर्डर करने का ऑनलाइन मंच जोमैटो लिमिटेड के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

जरुरी जानकारी | जोमैटो के सह-संस्थापक, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली, दो जनवरी खाना ऑर्डर करने का ऑनलाइन मंच जोमैटो लिमिटेड के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पाटीदार जोमैटो के शुरूआती कुछ कर्मचारियों में शामिल थे और उन्होंने कंपनी के लिए मूल प्रौद्योगिकी प्रणाली का निर्माण किया था।

जोमैटो ने कहा, ‘‘कंपनी को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अमूल्य रहा है।’’

हालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी।

पिछले साल नवंबर में कंपनी के एक और सह-संस्थापक, मोहित गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। गुप्ता साढ़े चार साल पहले ज़ोमैटो में शामिल हुए थे। उन्हें 2020 में कंपनी के खाद्य वितरण व्यवसाय के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) पद से पदोन्नति देकर सह-संस्थापक बनाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2023 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).