जरुरी जानकारी | जेरोधा को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सेबी की सैद्धान्तिक मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा को संपत्ति प्रबंधन कंपनी की स्थापना के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा को संपत्ति प्रबंधन कंपनी की स्थापना के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नितिन कामत ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कामत ने ट्वीट किया, ‘‘हमें एएमसी (एमएफ) लाइसेंस की सैद्धान्तिक मंजूरी मिल गई है।’’

जेरोधा ने पिछले साल फरवरी में म्यूचुअल फंड परिचालन शुरू करने को लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।

ब्रोकरेज कंपनी को भी सैमको सिक्योरिटीज तथा बजाज फिनसर्व की तरह म्यूचुअल फंड परिचालन शुरू करने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\